फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land recovered in border dispute, police-revenues team returned back

सीमा विवाद में फंसी जमीन, पुलिस-राजस्व टीम बैरंग लौटी 

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। 
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।  Updated Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
दबंगों के बीच नाक का सवाल बनी 30 बीघा जमीन की फसल
विज्ञापन

10 दिन पहले फसल कटवाने पहुंची पुलिस पर हो चुकी फायरिंग


कटरी की जमीन को लेकर फिर से गैंगवार के हालात हैं। रविवार को 30 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल कटवाने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को लौटना पड़ा। दूसरी ओर से फरीदपुर पुलिस भी आ गई। फिलहाल फसल नहीं कट सकी है।
दातागंज की कटरी में बरेली के थाना फरीदपुर की सीमा लगती है। फरीदपुर थाने के गांव टांडा निवासी तौफीक ने पिछले दिनों आईजी जोन विजय प्रकाश से शिकायत की थी कि उसकी 30 बीघा गेहूं की फसल को दबंग काटने नहीं दे रहे। आईजी ने थाना पुलिस को फसल कटवाने का आदेश दिया था। चार अप्रैल को दातागंज पुलिस गांव सेरहा पुख्ता के पास स्थित जमीन पर फसल कटवाने पहुंची। यहां कृपाल यादव नाम के दबंग ने पुलिस को खदेड़ दिया। यहां प्लाट नंबर छह में करीब 400 बीघा जमीन पर भी अवैध कब्जा है। इसमें 30 बीघा जमीन तौफीक की है। करीब पौने दो सौ बीघा जमीन ग्राम पंचायत की है। रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ कानूनगो सर्वेश यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम जमीन पर फसल कटवाने पहुंची। चूंकि सीमा फरीदपुर से लग हुई है। यहां सीओ फरीदपुर और इंस्पेक्टर फरीदपुर भी पहुंच गए। मामला सीमा विवाद में उलझने की वजह से फसल नहीं कट सकी।
विज्ञापन

इंसेट
कई साल से चल रहा विवाद
दातागंज। जमीन पर कब्जे को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। करीब पांच साल पहले तत्कालीन एसडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह ने यहां गन्ने की 90 हजार रुपये की फसल को नीलाम कराया था। दो लोगों को अवैध कब्जा के मामले में जेल भी भेजा गया था। उस समय भी जमीन पर कृपाल सिंह ने कब्जा किया था। इसी तहर प्लाट नंबर चार और पांच में करीब एक हजार बीघा जमीन है। इसमें करीब 300 बीघा जमीन ग्राम पंचायत की है। इस मामले में तौफीक के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। नापजोख में करीब 700 बीघा जमीन खाली करा कर वास्तविक किसानों को दे दी गई है। अब सरकारी जमीन पर ही कब्जा शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed