{"_id":"590227b74f1c1b0b71c0ec70","slug":"lakhs-of-stealing-at-four-places-in-alapur-and-usman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर और उसावां में चार स्थानों पर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलापुर और उसावां में चार स्थानों पर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर/उसावां।
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर के जखेली में बदमाशों ने गृह स्वामिनी को जख्मी किया
बुधवार रात हुईं वारदातें, पुलिस ने किया मौका मुआयना
अलापुर और उसावां थाना क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात चार स्थानों से लाखों रुपये का माल समेट लिया। अलापुर के गांव जखेली में आहट होने पर गृह स्वामिनी को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
अलापुर थाने के गांव जखेली में विजेंद्र सिंह शाक्य बुधवार रात अपने घर में सो रहा था। उसकी पत्नी धर्मवती आंगन में सो रही थी। पुत्र गौरव और पुत्रवधु अलग कमरे में सो रहे थे। मौका पाकर चार चोर घर में घुस आए। यहां से चोरों ने नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये का माल समेट लिया। इसी दौरान आहट होने पर धर्मवती की आंख खुल गई। इस पर एक चोर ने धर्मवती पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अलापुर के ही गांव कुठिया निवासी सूरजपाल के घर में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर नकदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट कर ले गए।
चोरी की दूसरी वारदात उसावां थाने के गांव पटियन नगला में बुधवार रात हुई। गांव में शिक्षक रामेश्वर दयाल के घर में मौका पाकर चोर घुस गए। चोरों ने यहां से आठ हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने के कुंडल समेत करीब दो लाख रुपये का माल समेट लिया। एक खाली बक्सा गांव के बाहर पड़ा मिला। इसके बाद चोरों ने रामेश्वर दयाल के छोटे भाई भगवान सिंह शाक्य का घर खंगाल लिया। भगवान सिंह ब्लॉक में सफाई कर्मचारी है। यहां से चोरों ने 17 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल साफ कर दिया। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।