{"_id":"58d970b44f1c1b4e7763e6f5","slug":"lakhs-of-beloved-principals-loot-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े प्रधानाचार्य के घर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े प्रधानाचार्य के घर लाखों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भले ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कह रहे हों, लेकिन जिले के अपराधी बेखौफ हैं। सोमवार को तीन सशस्त्र बदमाशों ने नगर के मोहल्ला किला खेड़ा में दिनदहाड़े एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के घर पर धाबा बोलकर लूटपाट की। बदमाशों ने प्रधानाचार्य की पत्नी को बंधक बनाने के बाद आधा घंटे तक घर खंगाला। यहां से बदमाश नगदी और जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग निकले। खबर मिलने पर सीओ उझानी प्रमोद यादव और इंस्पेक्टर गोपीचंद्र यादव ने मौका-मुआयना किया। मामले की रिपोर्ट लूट की धाराओं में दर्ज कर ली गई है।
उझानी के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी रमेश चंद्र गुप्ता विमला हरि भगवान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। सोमवार को वह विद्यालय में थे। रमेश चंद्र गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता घर में अकेली थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन सशस्त्र बदमाश उनके घर में घुस गए। इससे पहले कि सरिता गुप्ता कुछ समझ पातीं बदमाशों ने उनको तमंचों के बल पर डराकर चुप करा दिया। इसके बाद सरिता गुप्ता से सेफ की चाबी मांगी। इंकार करने पर उनसे मारपीट की। दो बदमाशों के हाथों में तमंचे थे। इनमें एक बदमाश के मुंह पर रुमाल बंधा था। सेफ की चाबी कब्जे में लेने के बाद बदमाशों ने सरिता गुप्ता के दुपट्टे से ही उनके दोनों हाथ बांध दिए। मुंह पर तौलिया लपेट दिया ताकि चीखने-चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए। बदमाशों ने सरिता गुप्ता को बंधक बनाने के बाद करीब आधा घंटा तक घर में लूटपाट की। सेफ में रखे 40 हजार रुपये, सोने की सात अंगूठी, सोने की चेन और लॉकेट, एक हार, कुंडल, झुमकी, पायलें और चांदी के पांच सिक्के लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद सरिता गुप्ता ने खुद को मुक्त करने के बाद अपने पति रमेश चंद्र गुप्ता को फोन किया। घर पहुंचकर रमेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। रमेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में चार टीमों को लगाया गया है। जल्द खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- प्रमोद यादव, सीओ उझानी