फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kishore's body found in the forest near Mahava

महावा के पास जंगल में मिला किशोर का शव

Fri, 10 Mar 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दहगवां।
अमर उजाला ब्यूरो दहगवां। Updated Fri, 10 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kishore's body found in the forest near Mahava
death - फोटो : amar ujala
-हत्या की आशंका और पोस्टमार्टम से परिवार का इंकार
विज्ञापन

महावा नदी किनारे जंगल में घास लेने गए किशोर का शव पड़ा मिला है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका से इंकार किया है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। उनका मानना है कि किशोर को किसी जंगली जानवर ने शिकार बनाया  है।

थाना जरीफनगर के गांव भोगाजीत नगलिया निवासी इंतजार का 14 वर्षीय बेटा अनश उर्फ अनीस गुरुवार दोपहर महावा नदी किनारे जंगल में घास लेने गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वालों ने अनश की तलाश शुरू की। शक होने पर परिवार वाले गांव के लोगों के साथ रात करीब नौ बजे महावा किनारे जंगल में उसे तलाश करने पहुंचे। यहां अनश का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इंतजार का कहना है कि उसकी किसी से किसी तरह की कोई रंजिश नहीं है। उसने अनश की हत्या की आशंका से भी इंकार कर दिया। पुलिस को लिखकर दिया है कि उसके बेटे की किसी जंगली जानवर के हमले में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed