फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Khurafation of Shaheed The damaged statue

खुराफातियों ने शहीद की  प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Khurafation of Shaheed The damaged statue
खुराफातियों ने शहीद की  प्रतिमा क्षतिग्रस्त की - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी
कस्बे में आंवला रोड तिराहे के पास लगी शहीद गजराज सिंह की प्रतिमा को खुराफातियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बारे में कस्बे के लोगों को पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने आनन-फानन में शहीद की प्रतिमा की मरम्मत करा दी। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

कस्बे के मोहल्ला बनिया के गजराज सिंह 1962 में भारत-चीन युद्ध में शहीद हो गए थे। कई साल पहले आंवला रोड पर उनकी प्रतिमा लगाकर यहां शहीद स्थल बनाया गया था। बुधवार की रात खुराफातियों ने शहीद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। चबूतरे पर गंदी गालियां लिख दीं। गुरुवार सुबह लोगों को इस बारे में पता लगा। इसके बाद लोगों में गुस्सा दौड़ गया। मौके पर सैकड़ों लोग जाम हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आननफानन में रंगाई करवा दी। शहीद की प्रतिमा की भी मरम्मत करा दी गई। शहीद के परिवार के भगवान सिंह ने खुराफातियों की हरकत पर रोष जताया है। मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed