{"_id":"afe487d52c42bd8e636863426396a426","slug":"khairpur-bally-robbery-case-the-police-empty-handed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरपुर बल्ली डकैती कांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरपुर बल्ली डकैती कांड में पुलिस के हाथ खाली
Sahaswan
Updated Fri, 22 May 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने गांव खैरपुर बल्ली पहुुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से जानकारी कर कोतवाली पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस घटना के तीसरे दिन तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
मालूम रहे कि मंगलवार की रात गांव खैरपुर बल्ली में एक दर्जन से अधिक डकैतों ने नफासत और उनकी पत्नी तहसीन को लहूलुहान कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित 22 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली थी। नफासत और तहसीन का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट डकैती की धाराओं में दर्ज न कर चोरी में की है। जबकि डकैतों की संख्या 12-14 के बीच बताई जा रही थी। क्षेत्र में डकैती की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। एसएसपी के साथ सीओ उमेश यादव, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन