{"_id":"5794d5c94f1c1bcc38c4b5e8","slug":"katari-animal-smugglers-and-firing-between-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी में पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरी में पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने आठ तस्कर दबोचे, 54 गोवंशीय पशु बरामद
कटरी के रास्ते बरेली की ओर ले जा रहे थे गोवंशीय पशु
गोवंशीय पशुओं की तस्करी के लिए बदनाम दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कटरी के दियोरनिया, कुढना और खंडसारी गांवों के ग्रामीणों ने तस्करों को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। किसी ने खबर पुलिस को दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आठ पशु तस्करों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 54 गोवंशीय पशु बरामद हुए। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के दियोरनिया, कुढना और खंडसारी कटरी के गांव हैं। रविवार दोपहर कटरी के रास्ते पशु तस्कर भारी संख्या में गोवंशीय पशुओं को तस्करी करके ले जा रहे थे। गांव वालों ने तस्करों को टोका तभी तस्करों ने फायरिंग चालू कर दी। गांव वालों ने भी जवाबी फायरिंग की। खबर मिलने पर कोतवाली से फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस ने यहां से मुनेश, भगत राम, महेश, राममूर्ति, गजेंद्र, सुनील और मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 54 गोवंशीय पशु मिले। सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
-----
पशु तस्करी में हो रहा गांव के लोगों का इस्तेमाल
दातागंज। बड़े पशु तस्कर पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं। गोवंशीय पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम गांव के लोगों से लिया जा रहा है। पशुओं की खरीद रशीद और हुलिया भी गांव वालों के नाम पर ही बनवाया जाता है। गोवंशीय पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने-ले जाने के लिए गांव वालों को भुगतान किया जाता है। इस वजह से पुलिस आसानी से बड़े तस्करों तक नहीं पहुंच पाती।