{"_id":"494c2ba02185aea0b230d2f5ab545188","slug":"kalas-yatra-per-pather-feka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरैना में कलश यात्रा पर पत्थर फेंका, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उरैना में कलश यात्रा पर पत्थर फेंका, तनाव
वजीरगंज(बदायूं)
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव उरैना में भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा पर
विज्ञापन
किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में
टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर एसओ भोलू सिंह भाटी फोर्स के साथ
मौके पर पहुंच गए। बाद में गांव के प्रधान ने किसी तरह से बीच बचाव कराया।
घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
उरैना गांव में बुधवार को भागवत कथा शुरू होने से पहले गांव में कलश यात्रा निकल रही थी। गांव में परंपरागत हर साल कलश यात्रा निकलती है। इस बार कलश यात्रा पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे लोगों में गुस्सा दौड़ गया। पत्थर फेंकने का विरोध करने पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उन लोगों में टकराव की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने सुरक्षा के बीच कलश यात्रा निकलवाई।
पिछले सप्ताह पुसगवां में हुआ था तनाव
पिछले सप्ताह थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां में पुलिस ने एक धार्मिक जुलूस जबरिया निकलवा दिया था। इससे वहां दो पक्षों में टकराव हो गया था। बाद में पुलिस-प्रशासन के बड़े अफसर गांव पहुंचे थे। उसको निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। जांच में वजीरगंज पुलिस की गलती सामने आई थी। तब स्थिति सामान्य हुई थी।