फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jrifnagr teenager gang entered the house in a village even

घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप जरीफनगर के एक गांव में घटना

Tue, 29 Sep 2015 12:18 AM IST
दहगवां।
दहगवां। Updated Tue, 29 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jrifnagr teenager gang entered the house in a village even
जरीफनगर थाने के एक गांव में रविवार रात गांव के ही दो लोगों ने घर में घुसकर 15 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किशोरी के पिता की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्राइमरी मेडिकल में प्रथम दृष्टया गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। आगे जांच के लिए स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेजी गई है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात की है। किशोरी अपने घर में अकेली सो रही थी। जबकि उसके पिता खेत पर रखवाली कर रहे थे, जबकि मां घर के पास बनी गौशाला में सो रही थी। किशोरी के दोनों भाई भी घर पर नहीं थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के खेम सिंह पुत्र प्यारे लाल और दिगंबर पुत्र चंद्रपाल दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी को दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके दोनों भाई आ गए, जिन्हें देखकर खेमसिंह और दिगंबर भाग गए। खेमसिंह का मोबाइल मौके पर ही छूट गया। किशोरी के भाइयों ने अपने पिता और मां को खबर दी। सोमवार को पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। उसकी तहरीर पर पुलिस ने खेमसिंह और दिगंबर के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। दोनों आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी अभी फरार है, गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
-गंगा सिंह यादव, एसओ जरीफनगर

किशोरी का पिता के पास बंटाई पर थी आरोपी की जमीन
दहगवां। गैंगरेप का आरोप लगाने वाला किशोरी का पिता आरोपी खेमसिंह की जमीन बंटाई पर ले रखी थी। दूसरा आरोपी दिगंबर शारीरिक रूप से विकलांग है। पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा जरूर दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। इधर, महिला कांस्टेबल को  किशोरी ने रिकार्ड किए गए बयान में गैंगरेप होने की बात से इंकार किया है। घटना रविवार रात साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी के घर में मिले खेमसिंह के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। कॉल डिटेल से भी क्लू मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed