फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Interstate vehicle theft Two members arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle theft Two members arrested
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दिल्ली से चुराई गईं दो लग्जरी करें भी हुईं बरामद
 सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। दोनों कारें दिल्ली से चुराई गई थीं। वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी सुनील सक्सेना ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार को मुखबिर से खबर मिली कि तीन संदिग्ध लोग शेखूपुर रोड पर स्लाटर हाउस के पास दो लग्जरी गाड़ियों  के साथ खड़े थे। उन्होंने एसआई सत्य सिंह, कांस्टेबल राजाराम, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह राजेश के साथ मौके पर छापामारी की। यहां से सिविल लाइंस थाने के मीरा सराय निवासी जुनेद पुत्र जमीन अहमद और बिल्सी थाने के गांव रायपुर के आबिद पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी बाबू पुत्र फरीद निवासी शेखूपुर भाग गया। पुलिस ने एक मारुति स्टीम और एक हुंडई कार बरामद की। गिरफ्तार वाहन चोरों ने बताया कि यह कारें उन्होंने दिल्ली से चोरी की थीं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

-----
कोतवाली पुलिस ने लावारिस कार बरामद की
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुभाष चौक इलाके से एक लावारिस लग्जरी कार बरामद की है। यह कार भी दिल्ली नंबर की है। कार गई दिन से यहां खड़ी थी। बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह को इस बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि यह कार भी चोरों ने यहां छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed