फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies after bike crashes into divider of under-construction flyover.

Meerut News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 25 Aug 2026 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike crashes into divider of under-construction flyover.
बाइक और नियंत्रित होकर हुई युवक की मौत मृतक का फाइल फोटो
- गांव नंगली के मार्ग के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर सोमवार को गांव नंगली के मार्ग के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार मनोज (23) निवासी मोहल्ला मिश्रीखेल कस्बा शाहजहांपुर के की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कस्बा स्थित 50 शय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे मनोज अपने दोस्तों के साथ कस्बे में मेला देखने गया था। इस दौरान मनोज अपने दोस्त की बाइक लेकर किसी काम से गया था। नंगली किठौर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसकी मौके ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद रात होने के चलते काफी समय तक वह घटनास्थल पर अकेला पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक मनोज मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में नौकरी करता था। सोमवार रात वह अस्पताल से आने के बाद घर पहुंचा था। बाद में दोस्तों के साथ बाइक पर मेला देखने निकला था। मांगे लाल के दो बेटे और एक बेटी हैं। मनोज तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मांगे लाल शादी-विवाह समारोह में हलवाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed