{"_id":"5b279cd9314cc75d17e649221d1d61da","slug":"husband-hostage-rape-of-dalit-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को बंधक बनाकर दलित महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को बंधक बनाकर दलित महिला से गैंगरेप
बिसौली।
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ दवा लेकर लौट रही दलित महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना 10 नवंबर की है।
फैजगंज बेहटा थाने के एक गांव की महिला अपने पति के साथ बिसौली दवा लेने गई थी। शाम को दंपति वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सूरजपाल यादव, करन सिंह यादव, ओमवीर यादव, महावीर यादव, योगेश यादव मिले। इन लोगों ने महिला और उसके पति को ट्रैक्टर पर बैठा लिया। उनकी साइकिल ट्रॉली में रख ली। महिला के पति का आरोप है कि रास्ते में एक सुनसान जगह पर इन लोगों ने ट्रैक्टर रोक लिया। उसको बंधक बनाकर उसकी पत्नी को खेत में ले गए। वहां उससे गैंगरेप किया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने सूरजपाल यादव, करन सिंह यादव, ओमवीर यादव, महावीर यादव, योगेश यादव के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। विवेचना सीओ राजवीर सिंह कर रहे हैं।
महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सच्चाई विवेचना के बाद ही सामने आएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।-राजवीर सिंह, सीओ बिसौली