फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Home firing and firing That, the couple injured

घर में घुसकर फायरिंग  की, दंपति घायल

Sat, 18 Mar 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर।
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर। Updated Sat, 18 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Home firing and firing That, the couple injured
gun - फोटो : अमर उजाला
अलापुर के गांव अठर्रा कुनिया में शनिवार को हुई वारदात
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया में प्रधानी के चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इसमें दंपति गंभीर घायल हो गए। वारदात शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुई। दंपति के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन-चार अज्ञात लोगों को भी मुकदमा में शामिल किया गया है।

अलापुर थाने के गांव अठर्रा कुनिया निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र श्रीपाल ने प्रधानी में दूसरे पक्ष को चुनाव लड़ाया था। इसको लेकर गांव के बीला, साधू यादव और टोनी पुत्रगण राजेश्वर उससे रंजिश मानने लगे थे। पुष्पेंद्र का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे बीला, टोली और साधू यादव अपने साथी शीलेंद्र, अनूप, सोनू, चरन सिंह और तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने गालियां दीं और मारपीट की। उसकी मां लौंगश्री (58) और पिता श्रीपाल (68) बीच-बचाव करने आए। इस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से उसके पिता और मां घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुष्पेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed