फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   History-sheeter stormed two sides firing

हिस्ट्रीशीटर ने धावा बोला, दो पक्षों में फायरिंग

Wed, 24 Jun 2015 11:29 PM IST
दातागंज
दातागंज Updated Wed, 24 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter stormed two sides firing
कोतवाली क्षेत्र के गांव सेहरा बछुलिया में हिस्ट्रीशीटर सुभाष पंडित ने गांव के ही रामेश्वर प्रजापति और राजाराम प्रजापति के घर पर बुधवार को अपने कई साथियों के साथ धावा बोल दिया। हिस्ट्रीशीटर की दबंगई देखकर गांव के लोग इसके खिलाफ एकजुट हो गए। इस पर सुभाष पंडित पक्ष के लोगों की ओर से फायरिंग कर दी गई। गांव के लोगों ने भी जवाबी फायरिंग कर इनको खदेड़ दिया।
विज्ञापन

दरअसल, 15 दिन पहले सुभाष पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इसका आरोप राजाराम और रामेश्वर पक्ष के एक व्यक्ति पर है। आरोप है कि सुभाष पंडित पक्ष के लोगों ने मेंथा आयल भी लूट लिया। घटना की खबर पुलिस को दी गई है। देर रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। देर रात तक सुरक्षा के मद्देनजर गांव के लोग गांव के बाहर डटे हुए थे।
विज्ञापन

दो पक्ष भिड़े, पुलिस मौके पर
सिलहरी।
सिविल लाइंस थाने के गांव बरातेगदार में बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसकी खबर गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि गांव में पूरी तरह शांति है। आपस में भिडने वाले दोनों पक्षों के लोग पुलिस के पहुंचने के बाद गांव से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed