{"_id":"588b6f3c4f1c1bbd7ecf704e","slug":"held-truck-full-of-illegal-liquor-1600-box-wine-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 1600 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 1600 पेटी शराब बरामद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद से रामपुर ले जाई जा रही थी शराब की खेप
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक को पलिस ने जेल भेजा
फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 1600 पेटी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत लाखों रुपये में है। मामले में एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। शराब की यह खेप फिरोजाबाद से रामपुर ले जाई जा रही थी।
एसओ फैजगंज बेहटा कश्मीर सिंह हमराहों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। दूंदपुर चौराहे के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका। तलाशी ली गई तो पता लगा कि ट्रक में लाखों रुपये की शराब भरी हुई है। ट्रक चालक फिरोजाबाद निवासी संजीव से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कागजात भी नहीं दिखा सका। उसने बताया कि शराब नंबर एक की है। वह उसे फिरोजाबाद से रामपुर ले जा रहा था। मामले में पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि शराब अवैध रूप से बदायूं लाई गई थी। ट्रक से पुलिस ने 1600 पेटी शराब बरामद की। मामले में संजीव के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। शराब वैध रूप से ले जाई जा रही थी या अवैध रूप से यह पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा।