फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Harsh firing girl The death of tau

हर्ष फायरिंग में लड़की के ताऊ की मौत

Sat, 06 Jun 2015 07:46 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 06 Jun 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन

लग्न समारोह में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया जब खुशी में कुछेक लोग फायरिंग करने लगे। फायरिंग की चपेट में लग्न लेकर पहुंचे लड़की के ताऊ आ गए। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली का है। रौली निवासी सूरजभान के बेटे अजय की लग्न बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव वन बेहटा से पहुंची। लग्न लेकर पहुंचे लोगों में लड़की के ताऊ सुरेंद्र सिंह (50) भी शामिल थे। लग्न चढ़त के दौरान खुशी में युवक ने जमकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग करने वालों में होड़ सी मच गई थी। चपेट में आने से सुरेंद्र के माथे के पास गोली लग गई। फायर 315 बोर के तमंचे से किया गया था। गोली लगते ही सुरेंद्र गिर पड़े। समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र की हालांकि मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन शरीर में सांस बताते हुए उसके घरवाले और नाते-रिश्तेदार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने देखते ही सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे मिंटू ने बताया कि फायरिंग करने वाला युवक मौके पाकर फरार हो गया। मिंटू ने आरोपी नगर के मोहल्ला गद्दीटोला निवासी शेर मोहम्मद उर्फ शेरा को नामजद कराया है। शेरा भी लग्न समारोह की दावत में गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी-समारोह और विजय जुलूसों में हर्ष फायरिंग करने पर शासन स्तर से पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है। शासन के आदेश पर अमल की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की बनती है। ऐसा नहीं कि पुलिस इसे लागू कराने में कदम नहीं बढ़ा सकती, लेकिन हर्ष फायरिंग के जो भी मामले में सामने आते हैं ज्यादातर में उन्हीं परिस्थितियों में कार्रवाई होती है, जब कोई हादसा हो जाए। हर्ष फायरिंग के दौरान सुरेंद्र की मौत में भी यही सामने आया है। शुक्रवार को सहसवान क्षेत्र के दो गांवों में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, दूसरे गांव में युवक घायल हुआ था। यहां भी पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की जहमत गंवारा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed