{"_id":"5713d2084f1c1b1e3210fbd1","slug":"harsh-child-deaths-in-firing-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत, महिला घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसौली गांव से उझानी कस्बे में आई थी बारात
फायरिंग के बाद बारात में मची भगदड़, पढ़ाया निकाह
नगर की मदीना कालोनी में आई एक बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जबकि बच्चे का शव लेकर घरवाले चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी दोनाला बंदूक को कब्जे में ले लिया है, लेकिन फायरिंग किसने की, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल सका। साथ ही एक अन्य युवक के भी गोली लगने की चर्चा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली के अनवर पुत्र उमर अहसन की बारात नगर की मदीना कालोनी में रविवार शाम करीब सात बजे पहुंची थी। मदीना कालोनी की फरहा बी पुत्री मरहूम मुन्ने अली से उनका निकाह होना था। रात करीब नौ बजे नाश्ता होने के बाद हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली छह वर्षीय मोहम्मद फैज पुत्र महरुद्दीन निवासी सिरसौली को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसी गांव की महिला रेहाना पत्नी हसनैन के पैर में गोली लग गई। घायल महिला को उझानी अस्पताल में लाया गया।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जो दोनाला बंदूक पुलिस को मिली है, उसी से फायर किए जा रहे थे। पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फायरिंग होने के बाद भगदड़ मच गई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने जल्दबाजी में निकाह की रस्म को पूरा कराया। इस घटना से खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
-----
कोतवाल ओपी चंद्र यादव का कहना है कि बच्चे की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक किसी की मौत होने की सूचना या तहरीर नहीं दी गई है।
हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर नहीं लग रही लगाम
शासन द्वारा हर्ष फायरिंग पर रोक लगाए जाने के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। इससे संबंधित दिशानिर्देश महज खानापूर्ति बनकर ही रह गई है। इससे पहले भी कई घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पा रही है।