फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guards killed Bodies thrown into the farm

चौकीदार की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 25 Apr 2015 12:21 AM IST
badaun
badaun Updated Sat, 25 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Guards killed Bodies thrown into the farm
इंटर कॉलेज के चौकीदार सतेंद्र पाल की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना गुरुवार रात फैजगंज बेहटा में हुई। मृतक के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें कॉलेज प्रबंधक समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर पांच निवासी सतेंद्र पाल सिंह (34) की पत्नी की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। चंदौसी रोड स्थित रामवती इंटर कॉलेज में वह चौकीदार था। कॉलेज में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में वह रहता था। कॉलेज प्रबंधक विद्युत कुमार का पुत्र विकास और नौकर जयप्रकाश गुरुवार शाम सतेंद्र पाल सिंह को घर से बुला कर ले गए थे। शुक्रवार सुबह सतेंद्र का पुत्र अनुराग अपने खेत पर पहुंचा, तो वहां सतेंद्र सिंह का शव पड़ा था।
विज्ञापन

इसकी खबर पुलिस को दी गई। सीओ बिसौली राजवीर सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने कॉलेज पहुंच कर सतेंद्र सिंह के कमरे को भी खंगाला। यहां कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। कॉलेज परिसर में ही जयप्रकाश अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस घटना को अवैध संबंधों का परिणाम मान रही है। मृतक के भाई मनवीर सिंह ने कॉलेज प्रबंधक विद्युत कुमार, उसके पुत्र विकास, भाई दिनेश कुमार और नौकर जयप्रकाश को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जय प्रकाश फरार है। बाकी तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या से पहले हुई थी मारपीट
फैजगंज बेहटा। सतेंद्र सिंह कॉलेज में दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रहता है। पास में ही जय प्रकाश का कमरा है। यहां जय प्रकार की पत्नी और तीन बच्चे भी रहते हैं। सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने कॉलेज पहुंच कर घटना के बारे में जयप्रकाश के परिवार वालों से पूछताछ की। जय प्रकाश की एक बच्ची ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात उसके पिता और सतेंद्र सिंह के बीच मारपीट हुई थी। सीओ बिसौली की मानें तो अवैध संबंध की वजह से हत्या हुई है।


ट्रैक्टर के पहियों के निशान दे रहे गवाही
फैजगंज। सतेंद्र सिंह का बेटा अनुराग शुक्रवार सुबह जब खेत पर पहुंचा, तो उसने पिता का शव पड़ा देखा। उसने परिवार वालों को खबर दी। परिवार वाले भी पहुंच गए। शव के पास ही ट्रैक्टर के पहियों के निशान थे। गांव और परिवार वाले इन्हीं निशानों के साहरे रामवती इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां विद्युत कुमार का ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। जय प्रकार इसी ट्रैक्टर पर ड्राइवर है। सतेंद्र की हत्या गला दबाकर की गई। इसके दोनों पैरों की हड्डियां भी ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से चकनाचूर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed