{"_id":"4f643613e438641ebf046f7770fe3e18","slug":"goods-worth-shopper-beaten-on-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामान के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा
बदायूं।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागरान फरशोरी टोला में दबंगों ने सामान के रुपये मांगने पर परचून दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने नाजायज असलहों से फायरिंग करके दहशत भी फैलाई।
मोहल्ला कामरान फरशोरी टोला में आसिफ हुसैन (27) पुत्र मुनव्वर हुसैन की परचून की दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार शाम मोहल्ले का ही कासिब उसकी दुकान पर कुछ सामान खरीदने आया। सामान देने के बाद जब आसिफ ने रुपये मांगे तो कासिब फिर गया। कासिब पक्ष के कासिम और शोएब भी आ गए। तीनों ने मिलकर आसिफ को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि तीनों ने फायरिंग करके मोहल्ले में दहशत भी फैलाई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में आपस में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दो लोग पुलिस हिरासत में है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।