{"_id":"e1b9191d3c4bd45a09c4888a87d3ac14","slug":"going-laws-of-youth-bikes-cash-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक से बाइक, नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल जा रहे युवक से बाइक, नगदी लूटी
jरुदायन (बदायूं)
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रुदायन चौकी इलाके में चार सशस्त्र बदमाशों ने रविवार देर शाम बाइक से ससुराल जा रहे युवक से नगदी और बाइक लूट ली। उसे बांध कर खेत में डाल गए। खबर मिलने पर उघैती और इस्लामनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर मजरा खंडुआ निवासी प्रमोद कुमार की इसी थाने के गांव सोनियाखेड़ा में ससुराल है। रविवार रात प्रमोद बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में इस्लामनगर थाने की रुदायन चौकी इलाके में रुदायन-गंदरौली रोड पर नल वाली बगिया के पास चार बदमाशों ने प्रमोद को घेर लिया। बदमाशों ने उससे मारपीट कर ढाई हजार रुपये नगदी और बाइक लूट ली। प्रमोद को हाथ-पांव बांध कर खेत में डाल दिया। देर रात प्रमोद ने किसी तरह से खुद को खोला। खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कांबिंग की लेकिन बदमाश भाग चुके थे।