फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl Exterminating suspect The young man beaten

लड़की भगाने के शक में युवक को पीटा

Mon, 08 Jun 2015 07:45 PM IST
Ujani
Ujani Updated Mon, 08 Jun 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन

तीन दिन से फरार एक लड़की के घरवालों ने सोमवार को शक में बाइक सवार युवक को दबोच लिया। उसकी सरेराह पिटाई की। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामला सोमवार दोपहर का है। नगर के मोहल्ला गद्दीटोला निवासी हंसराज  (40) बाइक से कादरचौक रोड की ओर निकला। गांव खिरिया के पास चार लोगों ने उसे घेर लिया। उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह छूट कर वह बाइक लेकर भागा तो मोहल्ले में उसे फिर दबोच लिया गया। आरोपियों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पिटाई से हंसराज लहूलुहान हो गया। घायल हंसराज ने बताया कि एक लड़की तीन दिन से लापता है। लड़की के घरवालों को उसके परिजन पर शक है। शक में उसे घेर कर पीट दिया गया। हंसराज की मानें तो हमलावरों ने उसकी जेब से नकदी भी निकाल ली। पुलिस ने हंसराज का मेडिकल कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed