फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangrape victim fears from culprits

कोर्ट में फफक पड़ी गैंगरेप पीड़िता, कहा - साहब उनसे डर लगता है 

Thu, 03 May 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 03 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gangrape victim fears from culprits
डेढ़ साल पहले गैंगरेप की शिकार हुई एक दलित किशोरी बुधवार को जब स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत में पहुंची तो फफक -फफककर रोने लगी। जज देवराज सिंह ने जब उससे कहा कि डरो मत, बताओ क्या हुआ तो उसने कहा कि आरोपी उसे धमका रहे हैं कि यदि उनके पक्ष में गवाही न दी तो उसे मार देंगे। इस पर कोर्ट ने पुलिस को उसे सुरक्षा के साथ घर पहुंचवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले थाना हजरतपुर क्षेत्र में दलित नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसके दो आरोपी सलाखों के पीछे हैं जबकि तीसरा आरोपी जमानत पर है। आज इसी मामले में गवाही होनी थी। पीड़िता को उसके पिता कोर्ट लेकर पहुंचे। पिता के भी बयान होने थे। जिस वक्त पीड़िता को कोर्ट के अंदर बुलाया गया, तभी वह जोर से रोने लगी। स्पेशल जज के पूछने पर उसने डर की वजह बताई। बाद में पीड़िता के पिता ने कोर्ट को पूरे मामले से अवगत कराया। कहा कि वह अपने जानमाल को लेकर चिंतित हैं। यदि पुलिस थोड़ी भी लापरवाह रही तो आरोपी उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं। उसकी बात सुनने के बाद स्पेशल जज देवराज प्रसाद सिंह ने पीड़िता के पिता के बयान लेने के बाद दोनों को थाना सिविल लाइंस भिजवाया। एसओ हजरतपुर को एक पत्र लिखा कि पीड़ित पक्ष को सुरक्षित घर भिजवाया जाए। गुरुवार को प्रात: 11 बजे पुलिस सुरक्षा में फिर से यहां से भिजवाया जाए। यह जानकारी जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता बिलाल उद्दीन ने दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि 14 नवंबर 2016 को पीड़िता घर के बाहर गई थी, तभी मुकेश और सर्वेश ने उसे खेत में ले जाकर उससे गैंगरेप किया था। इस घटना के दो आरोपी जेल में हैं, जबकि तीसरा आरोपी रामसहाय का नाम विवेचना में सामने आया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें रामसहाय जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed