फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   From the tomb for autopsy Bablu 's body removed

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला बबलू का शव

Wed, 27 May 2015 08:04 PM IST
उसहैत।
उसहैत। Updated Wed, 27 May 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट में मारे गए आतिशबाज का शव बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आतिशबाज की कब्र खोदी गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के शव दफन कर दिया था।
विज्ञापन

उसहैत के वार्ड नंबर 11 में रविवार को आतिशबाजी बनाते समय बबलू के घर में धमाका हो गया था। इसकी जद में आकर आतिशबाज बबलू गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां बबलू की मौत हो गई। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के ही उसका शव ले आए और दफन कर दिया। मंगलवार को थाना पुलिस को पता लगा कि बबलू का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। इसके बाद कार्रवाई पूरी की गई। बुधवार को तहसीलदार दातागंज सतीश कुमार, एसओ उसहैत कमलेश सिंह की मौजूदगी में बबलू का शव कब्र से निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव तीन दिन पुराना होने की वजह से विसरा  प्रिजर्व किया गया है। उसकी मौत की वजह प्रथम दृष्टया जलने से होना बताई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed