फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraudulently securing jobs And the retired

फर्जी तरीके से नौकरी हासिल  की और रिटायर भी हो गया

Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से की शिकायत
बीएसए ने जांच कमेटी बनाई, कटरासआदतगंज के जूनियर स्कूल का मामला

 शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले अक्सर उजागर होते रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है। जिला पंचायत की सदस्य अनीता भारती ने डीएम के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र देकर आरोप लगाया है कि कटरासआदतगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फर्जी तरीके से नौकरी पा ली और वह रिटायर भी हो गया। बीएसए ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।

जिला पंचायत सदस्य अनीता भारती का आरोप है कि विकास खंड उसावां क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा सआदतगंज में कार्यरत रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश चंद्र पूरी तरह फर्जी है। इस विद्यालय में चपरासी रेवती शाक्य के हटने के बाद ग्राम इटौआ के मूल्लू कश्यप बीच में सर्विस से हट गया। इसी का फायदा उठाकर मुल्लू को मृतक दिखाकर मुल्लू उर्फ मुरली के नाम से एक मई 1976 से मृतक आश्रित की नौकरी हासिल कर ली, जबकि मुल्लू ग्राम इटौआ के रहने वाले थे और उनके पिता मुरली ग्राम परथरामई ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर पुख्ता के रहन वाले थे। शिक्षा विभाग में 1974 से पूर्व में चपरासी पद पर नियुक्ति हुई। इसके बाद कोई भी सीधी भर्ती हुई नहीं अगर हुई तो शेष नियुक्ति आश्रित से हुई। जबकि महेश चंद्र की नियुक्ति 1976  में हुई है। अब रिटायर भी हो गया और सेवानिृवत्ति उपरांत पेंशन, फंड, बीमा, ग्रेच्युटी भी पाने के प्रयास में हैं,लिहाजा जांच कराकर वर्तमान के सभी देयकों को रोकते हुए सरकारी धन की वसूली की जाए। साथ ही धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed