{"_id":"372666ff3f3db6ac18811f7e688bc229","slug":"fourteen-million-of-goods-thieves-took-gather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख का माल समेट ले गए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा लाख का माल समेट ले गए चोर
सैदपुर/बदायूं
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर में चोरों ने बुधवार रात एक घर में हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर 20 हजार रुपये नकदी समेत करीब सवा लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। सैदपुर के वार्ड नंबर दो टंकी रोड पर रामबहादुर का घर है। रामबहादुर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के जेवर आदि साफ कर दिए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।