{"_id":"c3a331eaa20ec174c8ebb98252445ae7","slug":"four-year-old-shot-in-minor-disputes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चार साल के बच्चे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में चार साल के बच्चे को गोली मारी
दातागंज।
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को लेकर हुए मामूली विवाद में चार साल के बच्चे को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दातागंज के गांव उरैना में गुरुवार को रामनिवास और परशुराम के बच्चों के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया। उस समय गांव के लोगों ने विवाद को सुलझा दिया। शुक्रवार को परशुराम पक्ष के लोगों ने रामनिवास के घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। बाद में परशुराम पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इससे रामनिवास का चार वर्षीय पुत्र जितेश हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। रामनिवास की ओर से परशुराम, सिपट्टर, छोटे लाल और रामऔतार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, इंस्पेक्टर कोतवाली जेके तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। बच्चे को गोली कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।