फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four riding on the bike without a helmet, all died in the accident

बिना हेलमेट बाइक पर चार सवारी, हादसे में सबकी जान गई

Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four riding on the bike without a helmet, all died in the accident
हादसे के बाद मौजूद लोग
बदायूं-मेरठ हाइवे पर बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति, उनकी एक बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर जरीफनगर और कादराबाद गांव के बीच हुआ। स्कार्पियो में सवार सभी लोग दुर्घटना के बाद भाग निकले। हादसे के बाद शव बिखरने से हाइवे पर जाम लग गया। गौरतलब है कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे, कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। खबर मिलने पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव भोजीपुरा पावई निवासी भूदेव (30) पुत्र अमर सिंह अपनी पत्नी गीता (28) और छह वर्षीय बेटी कमलेश के साथ रविवार सुबह बुलंदशहर जिले के थाना नरौरा के गांव नदोई स्थित अपनी ससुराल के लिए निकले थे। उनके साथ संभल के थाना गुन्नौर के गांव अकबरपुर निवासी शिवनारायण (60) पुत्र झम्मन भी थे। शिवनारायण भोजीपुरा पावई में अपनी बेटी से मिलकर लौट रहे थे। उन्हें गुन्नौर में उतरना था। बाइक जरीफनगर-कादराबाद के बीच थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियों कई पलटी खाकर पोल से जा भिड़ी। हादसे में भूदेव, गीता, कमलेश और शिवनारायण की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चार शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हाइवे के गड्डे बने हादसे का सबब
दहगवां। मेरठ-बदायूं हाईवे पर जरीफनगर से कादराबाद तक तमाम गड्डे हो गए हैं। इस ओर लोक निर्माण विभाग का ध्यान नहीं जाता। गौर करने वाली बात यह है कि हाइवे के यही गड्डे इस दर्दनाक हादसे का कारण बने। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक गड्ढ़ा बचाने के चक्कर में संतुलन हो बैठा। इसके बाद स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। अगर हाइवे पर यह गड्डे नहीं होते तो दर्दनाक हादसा भी नहीं हुआ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत पर गमगीन गांव 
दहगवां। दीवापली से दो दिन पहले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से जरीफनगर थाने के गांव भोजीपुरा पावई में माहौल गमगीन हो गया है। भूदेव के एक बेटा रत्नेश 14 और बेटी मिथलेश 10 साल की है। मां-बाप और छोटी बहन के मौत की खबर सुनकर बेहाल हो गए। हादसे की खबर सुनकर पूरे गांव की आंख नम हैं। वहीं बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नदोई निवासी शिवनारायण की बेटी भोजीपुरा पावई गांव के मनोज को ब्याही है। शिवनारायण अपनी बेटी को बुलाने आए थे। बेटी ने घर पर काम ज्यादा होने की वजह से मायके जाने से मना कर दिया। अपने पिता से कह दिया कि वह भाई दूज पर आएगी। इसके बाद शिवनारायण अपने गांव को लौट रहे थे। मनोज ने भूदेव को जाते हुए देखा तो अपने ससुर शिवनारायण को उसकी बाइक पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed