फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four home-born ashes from sudden fire

अचानक लगी आग से चार घर जलकर राख

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान। Updated Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव धापड़ में मंगलवार रात अग्निकांड
विज्ञापन

अचानक लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए। इसमें करीब छह लाख रुपये सामान, नकदी की क्षति का अनुमान लगाया है। तहसील क्षेत्र के गांव धापड़ में मंगलवार की रात करीब आठ बजे नेत्रपाल के मकान में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आग ने एवरन, पीतंबर और मोर सिंह के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग में अपना सब कुछ गवां बैठा पीतंबर फूट-फूट कर रो पड़ा। उसने कहा कि कि अब वह अपनी बेटी के हाथ पीले कैसे करेगा। उसने बताया कि उसकी बेटी ममता की चार मई को बारात आनी है। उसकी शादी के दान दहेज का सामान और नकदी अनाज सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed