फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four dies as tractor-trolly falls from bridge

पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, चार लोगों की मौत

Sun, 04 Feb 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 04 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four dies as tractor-trolly falls from bridge
deadbody
बदायूं-मेरठ हाईवे पर शनिवार देर रात जतकी के पुल की रेलिंग तोड़कर भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। हादसा रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के नैनोल बागवाला गांव निवासी छह लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरकर सहसवान की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। अंधेरे में तेजी से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और महावा नदी पर बने जतकी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल शेष दो लोगों के शोर मचाने पर हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालक इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे चालकों ने पुलिस को सूचना दी। जिसपर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि माजिद पुत्र लियाकत अली, अदनान पुत्र विकार अहमद, अजीम पुत्र आरिफ और कामरान पुत्र नजमी हसन की हादसे में मौत हुई है। इसके अलावा हादसे में घायल हुए बन्ने और माहिर को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक मरने वालों की आयु की जानकारी नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed