{"_id":"e6c45d96b66dd47fcacc1f688fc54d6e","slug":"found-a-body-of-hanging-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पांच साल पहले हुई थी बड़े भाई की हत्या
खनुआ नगला निवासी मंगली उर्फ पान सिंह (38) सौदान सिंह मंगलवार तड़के घर से शौच के लिए निकला था। बाद में गांव वालों ने देखा कि मंगली की शव नीम के पेड़ पर लटक रहा है। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव नीचे उतारा। मंगली के भाई मदनपाल का आरोप है कि रंजिश के चलते दिनेश, ब्रजेश, चंद्रपाल और देवेंद्र ने उसकी हत्या की है। मदनपाल की तहरीर पर पुलिस ने उक्त चारो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मंगली के बड़े भाई की भी पांच साल पहले उस्मानपुर में पेट्रोल पंप के पास रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मदनपाल की मानें तो मंगली की हत्या भी रंजिशन करके उसे आत्महत्या साबित करने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। मंगली सीसी रोड बनाने की ठेकेदारी करता था। पांच साल में दो पुत्रों की मौत से सौदान सिंह बदहवास है।