फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Food Pwaijing condition deteriorates to 15 people

फूड प्वाइजिंग से 15 लोगों की हालत बिगड़ी

Sat, 25 Apr 2015 12:25 AM IST
मूसाझाग।
मूसाझाग। Updated Sat, 25 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Food Pwaijing condition deteriorates to 15 people
फूड प्वाइनिंग से दो बच्चों समेत 15 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर दस लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों ने गांव में ही एक धार्मिक कार्यक्रम में मावा से बने लड्डू खाए थे। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कंडेला में हुई।
विज्ञापन

मूसाझाग के गांव कंडेला में शुक्रवार को हाकिम सिंह के घर पर संकटा देवी की पूजा थी। गांव की महिलाएं इसमें शामिल हुईं। प्रसाद में सभी को मावा के लड्डू दिए गए। लड्डू खाने के कुछ देर बाद ही महिलाओं को उल्टियां होने लगीं। इससे हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर राजरानी (40) पत्नी कृष्णपाल, रामबेटी (60), पूजा (40) पत्नी केशपाल, कन्यावती (36) पत्नी सुखवीर, प्रेमवती (42) पत्नी नेकसू, मुन्नी (41) पत्नी रघुवर, राज कुमारी (30) पत्नी नेम सिंह, सुधा (26) पत्नी यशपाल, मुन्नी देवी (28) पत्नी तोषपाल और कृष्णपाल की चार वर्षीय पुत्री प्रियंशी, छह वर्षीय पुत्र प्रवीन समेत 15 लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली सुध
बदायूं। फूड प्वाइजनिंग से 15 लोगों के बीमार होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली। गांव पहुंच कर विभाग की किसी टीम ने न तो मावा को नमूना लिया और न पानी का। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनका इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत सामान्य है। यह लोग फूड प्वाइलिंग से बीमार हुए या कोई और वजह है? इसकी जांच करना अधिकारियों का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन पहले बना था मावा
मूसाझाग। हाकिम सिंह के घर पर संकटा देवी के पूजन में महिलाओं की दावत के लिए मावा कई दिन पहले बना था। घर में ही दूध से मावा बनाया गया था। इसे खाने से लोग बीमार क्यों हुए यह परिवार वाले भी नहीं समझ पा रहे हैं। हालांकि वह यह मान रहे हैं कि हालत सिर्फ उन्हीं लोगों की बिगड़ी है, जिन्होंने मावा से बने लड्डू खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed