फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing on police, filed on IG's order

पुलिस पर फायरिंग, आईजी  के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ दातागंज
अमर उजाला ब्यूरो/ दातागंज Updated Sat, 15 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Firing on police, filed on IG's order
firing
पुलिस पर फायरिंग, आईजी 
विज्ञापन

के आदेश पर मुकदमा दर्ज
-जमीन से कब्जा हटाने कटरी में गई थी पुलिस

जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग मामले में आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम पर हमले की वारदात चार अप्रैल को हुई थी। अब तक पुलिस इसे दबाए बैठी थी।

मामला दातागंज तहसील के गांव सैदपुर में तौफीक प्रधान की जमीन पर कब्जे का है। तौफीक ने बरेली के थाना फतेहगंज के गांव नगरिया के कृपाल यादव के खिलाफ अपनी जमीन पर कब्जा कर फसल काटने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इस पर पुलिस के साथ तौफीक अपनी जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा। आरोप है कि यहां कब्जे के आरोपी ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। इसके बाद तौफीक ने आईजी जोन से मामले में फिर शिकायत की। आईजी ने दातागंज पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने कृपाल यादव और उसके साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed