{"_id":"591204ad4f1c1bfc7e850fef","slug":"firing-on-drug-dealer-van-looted-rs-1-25-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी की वैन पर फायरिंग, सवा लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी की वैन पर फायरिंग, सवा लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो सिलहरी (बदायूं)।
Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली रोड पर लाल पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात
पुलिस में हड़कंप, सीमाएं सील कर घंटों चले चेकिंग
सेंट्रो कार सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार रात हाईवे पर मारुति वैन सवार दवा व्यापारी पर फायरिंग कर सवा लाख रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। लूट की वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लाल पेट्रोल पंप के पास हुई। लूटपाट के बाद बदमाश सेंट्रो कार से बल्लिया गांव की ओर भाग गए।
शहर के दवा व्यापारी रोहित गोयल मंगलवार को मेडिकल स्टोर्स को दवाइयों की सप्लाई देने और वसूली करने वजीरगंज गए थे। रात को वह वैन से लौट रहे थे। वैन मीराजी चौकी निवासी चालक शोएब चला रहा था। लाल पेट्रोल पंप के पास एक सेंट्रो कार सवार तीन बदमाशों ने वैन को रोक लिया। इसके बाद फायरिंग कर दी। वैन में कई गोलियां लगीं। इसके बाद बदमाशों ने रोहित गोयल से मोबाइल, सवा लाख रुपये और चालक से मोबाइल लूट लिया। लूट की खबर मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव मौके पर पहुंच गए। पूरे जिले में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा।