{"_id":"5a760bdc4f1c1baa1b8b5602","slug":"fired-on-two-sisters-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दो बहनों को गोली मारी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दो बहनों को गोली मारी, एक की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इंकार करने पर युवक ने युवती को गोली से उड़ा दिया और विरोध करने पर उसकी विवाहित बहन को गोली मारकर घायल कर दिया। यह वारदात शहर की रामनाथ कॉलोनी में सीडीओ के निजी ड्राइवर के घर शनिवार शाम सात बजे हुई। युवती ड्राइवर की भतीजी थी। हत्यारोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और युवती एक ही गांव के पूर्व परिचित थे।
उसहैत के खेड़ा जलालपुर निवासी श्यामदीन मिश्रा रामनाथ कॉलोनी में चार साल से किराए पर रह रहे हैं। वह सीडीओ की गाड़ी चलाते हैं। उनके भाई रमाकांत की बेटी 22 वर्षीय ईलू उर्फ लवली श्यामदीन के पास रहकर एमए कर रही थी। आगरा में ब्याही ईलू की बड़ी बहन नीरज पत्नी भरत चार दिन पहले यहां रहने आ गई थी। शनिवार शाम सात बजे जिस वक्त घटना हुई उस समय श्यामदीन ड्यूटी पर थे। दोनों बहनें घर के अंदर कमरे में थीं। श्यामदीन के मुताबिक खेड़ा जलालपुर का ही अमित अपनी बहन बबली के साथ उनके घर आया और अंदर घुसता चला गया। उसके पीछे अमित का भाई सुमित एक दूसरी लड़की के साथ बाइक पर आया, वे दोनों गेट पर ही खड़े हो गए। आरोप है कि अंदर अमित ने ईलू पर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। ईलू और बहन नीरज के इंकार करने पर काफी देर तक गहमागहमी हुई। नीरज ने चैनल में ताला डालकर सौ नंबर पर कॉल करने की कोशिश की तो अमित चाबी छीनने को भिड़ गया। आरोप है कि अमित ने कमर से तमंचा निकालकर एक गोली मारकर ताला तोड़ दिया।
अमित के तेवर देखकर बहन ने ईलू को बचाने की कोशिश की तो अमित ने तमंचा लोड कर दूसरी गोली ईलू के मार दी, जो उसके सिर को चीरती हुई निकल गई। यह देखकर बहन नीरज ने शोर मचाया तो अमित ने उस पर भी फायर कर दिया, उसके माथे से घिसटती चली गई। इस बीच बाहर खड़ा सुमित साथ आई लड़की को लेकर बाइक से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए और तभी श्यामदीन भी आ गए। मगर अमित के हाथ में तमंचा देखकर किसी की हिम्मत उसे रोकने की नहीं हुई। वह बहन के साथ तमंचा लहराते हुए भाग गया। देर रात एसपी सिटी कमल किशोर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के परिचित थे। किसी विवाद में ऐसा हुआ है। पुलिस ने अमित, सुमित, उनकी बहन व एक अन्य लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।