फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fired bullet old man

रास्ता नहीं बताने पर बुजुर्ग ग्रामीण को गोली से उड़ाया

Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
fired bullet old man
रास्ता नहीं बताने पर बुजुर्ग ग्रामीण को गोली से उड़ाया 
रास्ता न बताने पर बदमाशों ने बुजुर्ग ग्रामीण को गोली से उड़ा दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात सोमवार रात उघैती थाने के गांव गोबरा में हुई। वारदात के करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी। मृतक चोब सिंह के बेटे धर्मपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उघैती थाने के गांव गोबरा निवासी चोब सिंह (70) पुत्र छविराम का घेर उसके घर से कुछ ही दूरी पर है। सोमवार रात चोब सिंह अपने घर में सोया था। उसका बेटा धर्मपाल और पुत्रवधु घर पर थे। करीब करीब 11 बजे चार बदमाश चोब सिंह के घेर के पास से होकर निकल रहे थे। इनमें एक बदमाश ने चोब सिंह ने गांव दोहरा जाने वाला रास्ता पूछा। इस पर चोब सिंह ने खुद की बीमारी और नजर कमजोर होने का हवाला देते हुए रास्ता बताने से इंकार कर दिया। यह बात बदमाशों को नागवार गुजरी। एक बदमाश ने चोब सिंह के सीने पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

फायर की आवाज होने पर गांव में जाग हो गई। चोब सिंह के परिवार वाले भी जाग गए। इससे पहले बदमाश वहां से भाग चुके थे। गांव के लोगों ने घटना की खबर पुलिस को देते के लिए एसओ का सीयूजी नंबर लगाया। करीब तीन घंटे के बाद सीयूजी नंबर पर बात हो सकी। इसके बाद गांव के लोगों ने सीओ बिल्सी आनंद कुमार पांडेय को खबर दी। सीओ ने वायरलैस से पुलिस को इस बारे में बताया। तब थाना पुलिस ने गांव पहुंच कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन, बदमाश पुलिस के साथ नहीं आए। चोब सिंह के परिवार वाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। मृतक के  के पुत्र धर्मपाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से हो रही थी बदमाशों की आवाजाही
उघैती। गोबरा समेत आसपास के गांवों में कई दिनों से बदमाशों की आवाजाही हो रही थी। इस बारे में कई बार पुलिस को भी खबर दी गई। लेकिन, पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। बता दें कि उघैती थाना गोकशी को लेकर बदनाम है। कई बार रात में मांस तस्कर यहां घुमंतू गोवंशीय पशुओं को निशाना बना चुके हैं। गोकशी के मामले में ही एसओ अवनीश यादव को पिछले महीने सस्पेंड किया गया था। 


मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मैनें भी पूरी घटना की जानकारी ली है। थाना पुलिस को जल्द खुलासा करने का आदेश दिया गया है।-एके पांडेय, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed