फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Filled with Baramati in Mujaria Bus reversed, 35 injured

मुजारिया में बारातियों से भरी  बस पलटी, 35 लोग घायल

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Filled with Baramati in Mujaria Bus reversed, 35 injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात गांव मटकुली के पास स्पीड ब्रेकर पर हादसा      
विज्ञापन

तीन घायलों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया      
जिला अस्पताल में सीएमओ ने संभाली घायलों के इलाज की कमान  

बारातियों से भरी एक बस बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मटकुली के पास मंगलवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। स्पीड ब्रेकर पर हुए हादसे में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से तीन गंभीर घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है।  
बिनावर कस्बा निवासी छोटे के बेटे सरताज की बारात बुधवार को सहसवान के मोहल्ला शहवाजपुर गई थी। दिन में शादी निपटने के बाद बारात वापस बिनावर लौट रही थी। परिवार के लोग अलग गाड़ी में और बाकी बाराती बस में थे। बारातियों से भरी यह बस बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मटकुली में जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर पहुंची, बस का चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। इससे लगभग सभी यात्री चोटिल हो गए। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां भर्ती मरीजों का हाल जानने के लिए रात में ही एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा पहुंचे।        
विज्ञापन


ये बाराती हुए घायल
हादसे में बाराती इरशाद (25) पुत्र शफीक निवासी मिलक रामपुर, छोटे (60) पुत्र रमजानी निवासी कबूलपुरा बदायूं, वशीर (32) पुत्र वजीर अली निवासी बिनावर, अकरम पुत्र (25) पुत्र अब्दुल अजीज निवासी भमोरा बरेली, कयूम (15) पुत्र लाल मोहम्मद निवासी बिनावर, सना (17) पुत्री मोहम्मद अली निवासी किला बरेली, वजीर (45) पुत्र महताब निवासी बिनावर, विपिन (19) पुत्र गंगा सरन निवासी शेखूपुर बदायूं, शहनाम (19) पुत्र मोहम्मद अनीफ निवासी बिल्सी, चांदबी (35) पत्नी अब्दुल कादिर निवासी बिल्सी, इस्माइल (12) पुत्र महफूज निवासी बिनावर, आसमा बेगम (32) पत्नी अब्दुल खलील, तौहीद रजा (22) पुत्र अब्दुल खलील निवासी बिल्सी, शमशुल (12) पुत्र भूरे निवासी बादुल्लागंज कादरचौक बदायूं, आरिफ (25) पुत्र हनीफ निवासी बिनावर, केसरी बेगम (45) पत्नी अब्दुल हमीद सराय कोना बदायूं, अबरार (40) पुत्र वाहिद निवासी बिनावर, निगहत (12) पुत्री शहजाद, आलिया (45) पत्नी अफाकत, नुसरत (20) पुत्री दुल्हे निवासी ग्योती, कमर जहां (25) पत्नी अशफाक, मोहम्मद शमी (30) पुत्र छोटे, मुख्तियार (55) पुत्र मोहम्मद इशरत, फूल मियां (24) पुत्र भूरे, मोहम्मद इकराम (30), अब्दुल करीद (40) पुत्र अब्दुल करीम, समीर (55) पुत्र मजीद समेत 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

      
लगातार दो हादसे, सर्जिकल वार्ड में नहीं बचे बेड      
बदायूं। लगातार दो बड़े सड़क हादसों की वजह से जिला अस्पताल की इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड में बेड फुल हो गए और एक भी बेड नहीं बचा। ऐसे में घायलों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा। बता दें कि दो दिन पहले उझानी में रोडवेज की दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई थी। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन घायलों का इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है। मुजरिया में हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। 12 बजे तक घायल जिला अस्पताल लाए गए। हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां सीएमओ ने खुद ही घायलों के इलाज की कमान संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed