फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Female sheriff's brother-in-law's house five million theft

महिला प्रधान के जेठ के घर पांच लाख की चोरी

Sat, 01 Aug 2015 11:20 PM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Sat, 01 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Female sheriff's brother-in-law's house five million theft
क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर में चोरों ने महिला प्रधान के जेठ के घर में घुसकर कमरे और संदूकों के ताले तोड़कर साठ हजार की नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवर और सामान चुरा लिया। बक्से ले जाते समय खटपट होने पर गृहस्वामी की आंख खुल गई। उसने तीन चोरों को पहचान लिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात ग्राम मकरंदपुर में चोरों ने प्रधानपति वीपी सिंह के बड़े भाई मदनपाल सिंह के घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ा। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर जेवर निकाल लिया। 60 हजार रुपये की नकदी ले गए। बताते हैं कि चोर कमरे में रखे चार बक्से अपने साथ ले जा रहे थे। तभी खटपट की आवाज सुनकर छत पर सो रहे मदनपाल की आंख खुल गई। उसने अंधेरे में भी पांच में से तीन चोरों को पहचान लिया। शोर होने पर चोर बक्से जंगल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी के बताने पर पुलिस ने गांव के गोविंद, तारा चंद तथा बाबूराम को हिरासत में ले लिया। तहरीर मिलने पर इन तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। इसके बाद तीनों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed