फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father, son killed in minor

मामूली तकरार में बेटे ने बाप को मार डाला

Mon, 06 Jun 2016 09:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
पिता से हुई मामूली तकरार के बाद बेटे ने उनके सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। इससे गंभीर घायल हुए पिता की इलाज के दौरान चंदौसी के एक अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महेंद्रपाल के बड़े बेटे बंटी ने भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन

घटना उघैती थाना क्षेत्र के गांव क्यावली की है। गांव के महेंद्र पाल (55) के तीन बेटे बंटी, योगेंद्र और बबलू हैं। सबसे बड़ा बेटा बंटी हरियाणा में रहकर नौकरी करता है। बाकी दोनों बेटे गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते हैं। रविवार रात महेंद्र के घर के पास धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। रात में उसका 23 वर्षीय बेटा योगेंद्र उसको बुलाने आया। इस पर महेंद्र ने घर जाने से इंकार कर दिया। इसी बात पर योगेंद्र की पिता से तकरार हो गई। पिता ने उसे खरी-खोटी सुना दीं। बताया जाता है कि इस पर आवेश में आए योगेंद्र ने पिता के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। महेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बैठ गए। खबर पाकर आए परिवार वालों ने उन्हें चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर महेंद्र ने दम तोड़ दिया। बंटी की ओर से योगेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से योगेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

----
महेंद्र के तीनों बेटे हैं अविवाहित
उघैती। मृतक महेंद्र के तीनों बेटे अविवाहित हैं। बंटी हरियाणा में रहकर नौकरी करता है। योगेंद्र और बबलू गांव में ही पिता के पास रहते थे। गांव वालों की मानें तो योगेंद्र कुछ गर्म स्वभाव का है। परिवार में भी अक्सर उसकी कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि योगेंद्र का गुस्सा इस कदम बढ़ेगा कि वह अपने पिता की ही जान ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पिता की हत्या के पीछे और कोई वजह तो नहीं, यह तो योगेंद्र की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के बाद ही पता लग सकेगी।

-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
---
 घायल करने के बाद किया बड़े भाई को फोन
उघैती। योगेंद्र ने पहले तो अपने पिता पर लाठी से प्रहार किया और बाद में हरियाणा में नौकरी करने वाले अपने बड़े भाई बंटी को फोन पर खबर दी कि पिता की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद योगेंद्र भाग गया। बबलू ने परिवार और गांव के लोगों की मदद से महेंद्र को चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पिता की हालत गंभीर होने की खबर सुनकर रात में ही बंटी भी पहुंच गया। रात में कुछ देर के लिए महेंद्र को होश आया, तब उसने योगेंद्र की करतूत के बारे में परिवार वालों को बताया। योगेंद्र की यह करतूत सुनकर परिवार और गांव के लोग भी दंग रह गए। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस के साथ परिवार वाले भी उसकी तलाश कर रहे हैं। एसओ नरेश कश्यप ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed