फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fate of the young man found near the police station

थाने के पास बेहोश मिले युवक की मौत

Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fate of the young man found near the police station
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
भाई की ससुराल से लौट रहा था अवध किशोर      
विज्ञापन

मृतक के भाई ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप      

चचेरे भाई की ससुराल में दावत देकर घर लौट रहा जरीफनगर का बाइक सवार युवक शुक्रवार रात मुजरिया थाने के पास बेहोश पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने कुछ लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।      
घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक अवध किशोर संभल जिले की सीमा से सटे गांव जरीफनगर के रहने वाले बनवारी लाल का बेटा था। वह बाइक से अपने चचेरे भाई लालमन की ससुराल नगर के मोहल्ला गौतमपुरी आया था। उसने अपने घर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए न्योता भी दिया। देर शाम बाइक से वह लौट गया। बाद में अवध किशोर रात में पुलिस को मुजरिया थाने के पास बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मृतक के घरवाले रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। उन्होंने देखा कि मृतक के कान के पास खून बह रहा था।       
विज्ञापन

मृतक के भाई छत्रपाल ने बताया कि अवध किशोर पूरी तरह स्वस्थ था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई को कुछ लोगों ने जहर दे दिया, उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे। भाई का कहना था कि हादसा होता तो बाइक क्षतिग्रस्त हो जाती। मुजरिया के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि जांच में जरीफनगर के ग्रामीणों से उन्हें अब तक जो कुछ पता लगा है, उससे लगता है कि अवध किशोर पिछले कई दिनों से बीमार था। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed