फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family of four million ransom spoils

परिवार को बंधक बनाकर चार लाख की लूट

Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Family of four million ransom spoils
लूट के बाद का दृश्य
वजीरगंज। कस्बे की देवनगर कॉलोनी में बुधवार रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने एक निजी चिकित्सक के घर पर धावा बोलकर 1.31 लाख की नगदी समेद चार लाख की लूट की। भागते समय बदमाशों ने पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर चिकित्सक और उसकी पत्नी को पीटा भी। खबर मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कस्बे की देवनगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. डीएस चौधरी कस्बे में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार रात वह क्लीनिक बंद करके घर आए। गाड़ी गैराज में खड़ी करने के बाद अंदर चले गए। रात में करीब एक बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश उनके घर में घुस आए। घर में घुसते ही बदमाशों ने डॉ. चौधरी और उनकी पत्नी उमा चौधरी को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पूरा घर आराम से खंगाला। विरोध करने पर डॉ. चौधरी और उनकी पत्नी को पीटा। बदमाशों ने यहां करीब एक घंटे तक लूटपाट की।
विज्ञापन

डॉ. चौधरी के मुताबिक बदमाश घर से 1.31 लाख रुपये नगदी, सोने की चार चेन, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, पांच सोने की अंगूठी और टॉप्स लूट कर ले गए। कुछ जरूरी कागजात भी ले गए। भागते वक्त उन्हें कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट रात में पुलिस को खबर दी दोपहर में
डॉ. डीएस चौधरी के मुताबिक उनके घर में रात करीब एक बजे बदमाश घुसे थे। बदमाश पहले गैराज में पहुंचे। गैराज में एक पुराना दरवाजा है, जो घर में खुलता है। इसी दरवाजे का कुंडा बदमाशों ने तोड़ा। करीब एक घंटे तक लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। हालांकि, डॉ. चौधरी ने लूटपाट की खबर पुलिस को गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दी। उनका कहना है कि मुआयना करने आए सिपाहियों को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे है। लेकिन एसओ नरेशपाल कश्यप इससे इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed