फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fahim, accused of murder arrested young

फहीम हत्याकांड का मुख्य आरोपी नन्हे गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2016 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fahim, accused of murder arrested young
फहीम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पांच जुलाई को गला रेतकर की गई थी हत्या
फहीम की हत्या के बाद बना गैंगवार का खतरा

 मांस कारोबारी फहीम तुर्क की हत्या के मुख्य आरोपी मुनब्बर अली उर्फ नन्हे को पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को लालपुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह बदायूं से भागने की फिराक में बस के इंतजार में खड़ा था। नन्हे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है। इससे शहर में गैंगवार का खतरा भी कम हुआ है। फहीम हत्याकांड का खुलासा रविवार को एसपी सिटी अनिल यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। 
मोहल्ला खंडसारी निवासी फहीम तुर्क पांच जुलाई शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया स्थित नन्हे की दुकान पर वसूली के लिए पहुंचा था। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद नन्हे ने पशु काटने वाले छुरे से फहीम की गर्दन पर बार कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। फहीम के चाचा नासिर की ओर से नन्हे, राजा, शराफत, हाशिम और लल्ला कुरैशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। फहीम के भाई नईम उर्फ राजा की भी मांस कारोबार की प्रतिद्वंदता में 20 अक्तूबर 2015 को हत्या कर दी गई थी। फहीम की हत्या के बाद गैंगवार का खतरा बना हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी को कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी को लगाया गया था। रविवार को पुलिस ने नन्हे को लालपुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नन्हे को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल कोतवाल मनोज कुमार सिंह, एसओजी इंचार्ज संदीप तोमर, सर्विलांस सेल के सौरभ शुक्ला, लोकेंद्र कुमार और मनोज कुमार को एसएसपी ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मांस कारोबार की प्रतिद्वंदता में की गई हत्या
बदायूं। फहीम की हत्या भी मांस कारोबार की प्रतिद्वंदता में की गई। मांस की दुकानों पर फहीम अपना माल सप्लाई करता था। जो दुकानदार उसका मांस नहीं बेचते थे उनसे फहीम प्रतिकिलो पर 20 रुपये वसूल करता था। पांच जुलाई को फहीम को पता लगा कि नन्हे उसके यहां से मांस नही खरीद रहा। इसके बाद वह वसूली करने नन्हे की दुकान पर गया था। नन्हे ने बताया कि फहीम ने उस पर हमला कर दिया था। इसके बाद ही उसने फहीम की गर्दन पर चाकू से बार किया और वहां से भाग गया।

-----
कोतवाली में मांस व्यापारियों की बैठक आज
बदायूं। मांस के कारोबार को लेकर किसी तरह की वरदात न हो उसके लिए कोतवाली में सोमवार को शहर के मांस व्यापारियों की बैठक होगी। एसपी सिटी के आदेश पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बैठक बुलाई है। बैठक में मांस व्यापारियों को हिदायत दी जाएगी कि वह नियम से हटकर काम न करें। अगर कहीं गोवंशीय पशुओं का मांस बिकता पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed