फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ezazaz arresting

एजाज के बदायूं कनेक्शन पर एटीएस एलर्ट, पड़ताल शुरू

Sun, 29 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 29 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
ezazaz arresting
दो दिन पहले मेरठ के थाना सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट एजाज उर्फ कलाम की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद जब पता लगा कि वह 15 महीने से बरेली में रह रहा था। आतंकवादी निरोधक दस्ता के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एजाज के बदायूं कनेक्शन से इंकार नहीं किया जा सकता।  जल्द ही एजाज को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एटीएस के इस अधिकारी ने जल्द बड़ा खुलासा करने की भी बात कही है।
विज्ञापन


सेना के दस्तावेज चोरी के तार जुड़े थे सहसवान से
बदायूं। एटीएस के रडार पर सहसवान और बिसौली के कई इलाके हैं। दरअसल बरेली में सेना के दस्तावेज चोरी करके आईएसआई को भेजने के मामले कुछ समय पहले बरेली के प्रेमनगर थाने के शाहबाद इलाके से फिरोज नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई थी। फिरोज के कनेक्शन सहसवान से जुड़े निकले थे। सहसवान का कामरान उर्फ साहिद भी गिरफ्तार किया गया था। इन दिनों यह दोनों कहां है एटीएस इसकी भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


हवाला कारोबार का बिसौली से कनेक्शन
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा, संग्रामपुर, पपगांव, दबतोरी में रहने वाले कई लोगों के तार हवाला कारोबार से जुड़े पाए गए थे। सीबीआई ने इस संबंध में 2013 में संग्रामपुर के ताहिर, बबलू, सुल्तान, दबतोरी के नफीस और पपगांव के अलीम के घरों पर नोटिस चस्पा किए थे। तीन लोगों को जांच एजेंसी ने जेल भी भेजा था। अब यह लोग जमानत पर हैं। एटीएस इनकी पड़ताल भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अभिसूचना इकाई को एलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर पड़ताल की जा रही है। हालांकि, अब तक आईबी या एटीएस ने स्थानीय स्तर पर कोई संपर्क नहीं साधा है फिर भी हम अपने स्तर पर एहतियात से काम ले रहे हैं। कुछ भी सामने आता है तो उच्च स्तर पर इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed