{"_id":"3155c893ba1cece58a0c2d7debd5aad0","slug":"enquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा है, फिर न तैयार हो फिल्म दृश्यम जैसी पटकथा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अच्छा है, फिर न तैयार हो फिल्म दृश्यम जैसी पटकथा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों का व्यापार करने वाली थ्रिलर फिल्म दृश्यम में मामला पुलिस तक
विज्ञापन
तब पहुंचता है, जब बदनामी के डर से परेशान छात्रा और उसकी मां ब्लैकमेलर की
हत्या कर देते हैं। लेकिन यहां छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए अपने
अभिभावकों को बताया और पिता ने पुलिस में शिकायत की। सोमवार को मामले में
नामजद छात्र व उसके दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की। मंगलवार को पीड़ित
छात्राओं के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस तहकीकात के लिए
छात्राओं से घटनाक्रम की जानकारी ले चुकी है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई
गई है।
अश्लील फोटो खींचने के प्रकरण में अभी दो छात्राओं ने ही पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। संभव है कुछ और सामने आएं। बकौल कोतवाल, घरवालों ने छात्राओं का मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था। फिर भी उनकी उम्र का सत्यापन कराने के लिए एक्सरे कराया गया है। पुलिस दोनों छात्राओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष कराएगी। इसकी जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। बता दें कि यह मामला दो दिन पहले पुलिस के सामने आया था। वह मोबाइल भी पुलिस को सौंपा गया था, जिसमें अश्लील फोटो सेव थी। रविवार सुबह एक छात्रा के पिता की तहरीर पर छात्र और उसके दोस्त समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने समेत अश्लील फोटो खींचने का मामला दर्ज किया गया। दो आरोपी हिरासत में हैं। तीसरा अभी भी पकड़ से बाहर है।
मामला छात्राओं से जुड़ा होने की वजह से हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। अभी दोनों आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया है। तीसरे आरोपी तलाश की जा रही है।
देवराज राठी, कोतवाल