फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Embarrassed Rs 15 thousand for women

झांसा देकर महिला के 15 हजार रुपये साफ किए

Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज। Updated Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Embarrassed Rs 15 thousand for women
loot - फोटो : amar ujala
- वजीरगंज में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई वारदात
विज्ञापन

साइकिल सवार युवक ने झांसा देकर एक महिला के 15 हजार रुपये साफ कर दिए। महिला को इस बारे में अहसास हुआ तो वह भी दंग रह गई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।

वजीरगंज कस्बे के वार्ड नंबर 11 की निवासी उर्मिला पत्नी कुंवर सिंह ने गुरुवार को वजीरगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 15 हजार रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद उर्मिला घर जा रही थी। रास्ते में साइकिल सवार एक युवक उसे मिला। साइकिल सवाल युवक ने उर्मिला से राम-राम की और खुद को उसका रिश्तेदार बताया। उर्मिला से कहा कि रुपये थैली में रख लो। इसके बाद युवक ने अपने पास से एक थैली निकाली। उर्मिला से रुपये निकलवा लिए। युवक ने अखबार के कागज से भरी थैली उर्मिला को दे दी और वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। उर्मिला ने कागज देखे तो ठगी का अहसास हुआ। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed