{"_id":"4029c335faa1ffe260d195fb9620389d","slug":"electricity-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरम में बिजली विभाग का छापा, 12 कनेक्शन काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवपुरम में बिजली विभाग का छापा, 12 कनेक्शन काटे
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 21 Oct 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ छैल बिहारी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने शिवपुरम में
बुधवार को ऐसे 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, जिनपर तीन लाख का बकाया
है। इन उपभोक्तओं को चेताया गया कि अगर कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो बिजली
विभाग उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। एसडीओ ने कहा है कि
वे बिजली उपभोक्ता जिन पर पांच हजार से अधिक का बकाया है, विच्छेदन से बचना
चाहते हैं तो जल्दी ही अपना बिल जमा कर दें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं
की सुविधा के लिए पनवड़िया बिजली उपकेंद्र का बिलिंग काउंटर अवकाश के
दिनों में भी खुला है और खुला रहेगा। किसी उपभोक्ता को बिजली बिल जमा करने
में असुविधा हो रही हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। बिजली की बकाया राशि
पर अब कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।