फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight employees CBI called again

आठ कर्मचारियों को सीबीआई ने फिर से बुलाया

Sun, 22 Jan 2017 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनआरएचएम में हुए घोटाला मामले में होगी पूछताछ
2011 में हुआ था जिले में 30 लाख रुपये का घोटाला

 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए 30 लाख रुपये के घोटाला के मामले में सीबीआई ने स्वास्थ्य विभाग के आठ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए फिर से देहरादून मुख्यालय तलब किया है। पिछले महीने भी जांच एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग के 26 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इनमें कई कर्मचारी पूछताछ के लिए पहुंचे ही नहीं थे।

सूबे में वर्ष 2011 में एनआरएचएम में बड़ा घोटाला हुआ था। जिन जिलों में घोटाला सामने आया उनमें बदायूं का नाम भी शामिल है। मामले में जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है। पिछले महीने सीबीआई ने 19 से 23 दिसंबर के बीच स्वास्थ्य विभाग के 26 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए देहरादून मुख्यालय बुलाया था। इनमें कई कर्मचारी मुख्यालय नहीं पहुंचे। सीबीआई ने अब फिर से नोटिस जारी कर स्वास्थ्य विभाग के आठ कर्मचारियों को देहरादून मुख्यालय तलब किया है। जांच एजेंसी अब तक मामले में 22 कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें ज्यादातर फार्मासिस्ट और बाबू शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच एजेंसी ने जिन कर्मचारियों को बुलाया है उनको सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed