फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eco car looted recovered , one arrested

लूटी गई ईको कार बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 28 May 2016 12:37 AM IST
Updated Sat, 28 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Eco car looted recovered , one arrested
badmas
अटैना गंगा घाट पुल के पास से दो दिन पहले लूटी गई मारुति ईको कार पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर ली। विनय यादव नाम के एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने पिछले दिनों कस्बे में लाखन नाम के किसान से हुई एक लाख रुपये की लूट भी स्वीकार की है। उसके एक अन्य फरार साथी की  पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दो लोगों ने 23 मई को हरियाणा से गुडगांव से ईको कार को अलीगढ़ के लिए बुक किया था। कार पर चालक विक्रम सिंह था। यह कार  दिल्ली पुलिस में सिपाही आकाश सिंह की है। अलीगढ़ पहुंचने के बाद बदमाशों  ने विक्रम सिंह से फर्रुखाबाद के कायमगंज चलने को कहा। बुधवार तड़के दोनों  बदमाशों ने उसहैत थाना क्षेत्र में अटैना पुल के पास विक्रम सिंह को कार से फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस  ने सथरा गांव से कार बरामद कर लुटेरे विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसका  साथी देवेंद्र यादव भाग निकला। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि विनय यादव ने  किसान लाखन से हुई लूट भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed