{"_id":"6ac92748296f8ac5c307dcf7","slug":"accused-of-assault-and-threat-to-kill-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1086653-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
काम कर शाम के समय घर लौट रहे मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी एक व्यक्ति को टिक्कमपुर गांव के पास चार लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि उन लोगों ने बाइक सवार से गाली-गलौज करते हुए तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट की। मामले की तहरीर सुल्तानपुर पुलिस को दी गई है।
मोहम्मदपुर कुुन्हारी गांव निवासी एहसान ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया था कि 21 सितंबर 2026 को शाम करीब छह बजे वह काम कर लक्सर से मोहम्मदपुर कुन्हारी अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह टिक्कमपुर गांव के पास पहुंचा तो वहां पर मौजूद चार लोगों ने बाइक सवार अहसान को रोक लिया।
आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई जिससे वह चोटिल हो गया। आरोप है कि मारपीट करने के बाद उक्त लोगों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।