{"_id":"57d2f8c54f1c1b9679317d17","slug":"driver-killed-in-bus-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
चालक की मौत
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-दातागंज रोड पर शुक्रवार दोपहर निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बस चालक नत्थू की मौत हो गई। बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 20 लोगों को बरेली रेफर किया गया है। हादसा बौरा मोड़ के पास हुआ। ट्रक की जबरदस्त टक्कर से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे काफी देर तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दातागंज से सवारियां लेकर एक निजी बस बरेली की ओर जा रही थी। बौरा मोड़ पर बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक दातागंज की नई बस्ती निवासी नत्थू (45) की मौत हो गई। समरेर निवासी नफीसा पत्नी नौशाद, भूरी पत्नी शंकर, राखी पुत्री भिखारी, रानी पत्नी भिखारी, पिंकू पुत्र भीमसेन, रामा देवी पत्नी मटरू लाल, ओमवती पत्नी हरिद्वारी, शुका बेगम पत्नी मोहम्मद मियां, सोनू पुत्र भीमसेन, प्रकाश, गौटिया राम नरायन निवासी प्रकाश पुत्र लक्ष्मण, गीता पत्नी विनोद, विनोद पुत्र प्रकाश, खातून पत्नी दुल्हे खां, शबीना पुत्री दुल्हे खां, बराही निवासी सारिका पत्नी ज्ञान चंद्र, बछलिया निवासी चुन्ना लाल पुत्र रामपाल, पररेड़ा निवासी मनोज पुत्र ऋषिपाल, गढ़ा मैला निवासी रामबेटी पत्नी राम बहादुर, गौटिया निवासी धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर समेत 25 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 20 लोगों को बरेली रेफर किया गया है। बाकी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक और क्लीनर की तलाश की जा रही है।