{"_id":"58ef6ab64f1c1b791ecf6df1","slug":"dowry-accessories-and-cereals-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज का सामान और अनाज राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज का सामान और अनाज राख
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आग बुझने के बाद परिवारवाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज का सामान
और अनाज राख
हुसैनपुर खेड़ा गांव में बुधवार शाम लगी थी आग
कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी सबदर के घर में बुधवार शाम लगी आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। गृहस्वामी के बेटे को दहेज में मिले सामान और अनाज समेत रोजमर्रा इस्तेमाल की वस्तुएं भी आग की भेंट चढ़ गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
सबदर के घर में आग, चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर पर गिरने से लगी। उस वक्त गृहस्वामी घर पर मौजूद नहीं था। दो दिन पहले ही सबदर के बेटे हसीम का निकाह हुआ था। निकाह में मिला सामान भी कमरों में रखा था। आग ने हसीम, अच्छे खां और चमन के कमरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाते, उससे पहले ही सभी सामान आग की भेंट चढ़ गया। हसीम ने सामान बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह नाकाम रहा।
आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताते हुए गृहस्वामी ने पहले पुलिस फिर राजस्व कर्मियों को जानकारी दी। सबदर का कहना है कि आग की वजह से उसके घर में अनाज और पशुओं का चारे के लिए इकट्ठा भूसा भी नहीं बचा।